सीहोर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस जागरूकता रैली को जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर तथा आवासीय खेल परसिर के प्राचार्य आलोक शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में 500 से अधिक बच्चे शामिल हुए। रैली में छात्र-छात्राओं ने साइकल पर और पैदल चलते हुए स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाले नारों का उदघोष करते हुए भ्रमण किया।
स्वच्छता जागरूकता रैली बाल विहार ग्राउंड से प्रारंभ हुई और नगर से मुख्य मार्ग से होते हुए कोतवाली चौराहा पहुंची। रैली के समापन अवसर पर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के लिए 17 सितम्बर से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें जिले भर में अनेंक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।