BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 11:31 am
BIG REPORT : सकारात्मक सोच और अच्छा व्यवहार सफलता का सूत्र- कलेक्टर सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 42वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक परिसर के सभाकक्ष में 42 वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। कलेक्टर सिंह ने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है। यहां वही सफल होगा जो प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगा। बैंक ऐसी संस्था है जो सीधे आम जन से जुडी है। किसी भी बैंक को सफल होना है, तो उसके कर्मचारियों को सकारात्मक सोच रखते हुए सभी ग्राहकों से अच्छा व्यवहार रखना होगा। तभी वह बैंक सबके विश्‍वास पर खरा उतर पाएगा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पास जो ग्राहक हैं वे सभी सरल और सहज लोग हैं। एैसे ग्राहकों का ध्यान रखना तथा उन्हें शिकायत का मौका न देना यह सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। आप अच्छा काम करेंगे, शिकायत का मौका नहीं देंगे तो आपकी बैंक और संस्थाएं निरन्तर प्रगति करती रहेंगी।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार की अनेक जनहितकारी योजनाएं चल रही है, जिनमें समय पर खाद-बीज वितरण, फसलों का उपार्जन, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा शामिल है। सभी में सीहोर जिला सहकारी बैंक ने व्यवसायिक बैंको की तुलना में अपने उपयोगिता को साबित किया है। इसके साथ किसानों की फसलों की खरीदी के बाद त्वरित  भुगतान और समय पर किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि जिले में एक आदर्श संस्था बनाने एवं हर तीन महीनें में लक्ष्यों की समीक्षा बैठक करना चाहिए। कलेक्टर सिंह किसानों एवं ग्राहकों के हित में इसी प्रकार सतत लगन से कार्य करने के लिए किया। इस अवसर पर  इस अवसर पर बैंक की ओर से अमानत वृद्धि, वसूली, एनपीए कम करने, केवायसी पूर्ण करने, खाद वितरण एवं उपार्जन कार्य अच्छा करने तथा ऋण वसूली व वितरण में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। 
इस अवसर पर उप संचालक कृषि के के पांडे एवं बैंक के सीईओ पी एन यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नागरिक बैंक के प्रबंधक सतीश शर्मा अनेक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE