BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 11:43 am
BIG NEWS : सीएम डॉ यादव का बड़ा एलान, मध्य प्रदेश सरकार हर शहर में शॉपिंग मॉल बनाएगी, लोकल प्रोडक्ट्स की बिक्री होगी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने तय किया है मध्य प्रदेश के हर शहर में एक शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा। इसमें विदेशी तो दूर की बात है किसी भी बाहरी कंपनी के प्रोडक्ट के लिए कोई जगह नहीं होगी। यह पूरी तरह से इस शहर के लोकल व्यवसाईयों द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रॉडक्ट्स के लिए आरक्षित होगा। पहले शॉपिंग मॉल उज्जैन में बनाया जाएगा। 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि उज्जैन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट, जीआई उत्पाद, हस्तशिल्प उत्पाद और अन्य स्थानीय उत्पादों के प्रचार और बिक्री के‍ लिए वन स्टॉप मार्केट प्लेस के रूप में यूनिटी मॉल स्थापित किया जाएगा। यह देश में अपनी तरह का प्रथम यूनिटी मॉल होगा। इस संबंध में कार्यवाही प्रचलन में है। इसके साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेप्यूट में प्रवेश पाने वाले हाथकरघा बुनकरों और श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए 100 प्रतिशत वित्तीय सहायता देने का संकल्प है, इस दिशा में भी कार्यवाही चल रही है। 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिया कि, भोपाल हाट और प्रदेश के अन्य स्थानों पर महिला व्यवसायियों के लिए साप्ताहिक महिला हाट में विभिन्न उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि दोना-पत्तल निर्माण जैसे छोटे उद्योगों में पर्यावरण की रक्षा का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक के स्थान पर विभिन्न वनस्पतियों से उत्पाद के निर्माण को प्रोत्साहित किया जाए। मूर्ति शिल्पकारों को प्रदेश ही नहीं देश के प्रसिद्ध मूर्ति शिल्पकारों से प्रशिक्षण दिलवाने की व्यवस्था की जाए। प्रदेश के धार्मिक महत्व के स्थानों पर भगवान जी के वस्त्र निर्माण के कार्य के लिए भी स्थानीय व्यक्तियों को दक्ष बनाकर आर्थिक लाभ दिलवाया जाए। 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि छोटे, घरेलू उद्योगों से जुड़े लघु व्यवसायियों को उनके उत्पाद के ऑनलाइन विक्रय की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग प्रयास बढ़ाए। अपने पोर्टल के विकास के साथ कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग लघु और सूक्ष्म उद्योगों का संचालन करने वाले व्यवसायियों की उन्नति के लिए नोडल विभाग की भूमिका में कार्य करे। प्रदेश में उत्पादित ऐसे उत्पाद प्रदेश और देश में बिकने के साथ ही भविष्य में निर्यात किए जा सकें, इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य किया जाए। 
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग बांस उत्पादकों को प्रोत्साहन देकर अगरबत्ती निर्माण जैसे कुटीर उद्योगों को लाभान्वित करें। उन जिलों में जहाँ बांस उत्पादन कम है, नदियों के किनारे बांस के सघन रोपण और विकास से जल से होने वाले कटाव को रोकने में सहायता मिलेगी, इसके साथ ही बांस उत्पादन का लाभ भी मिलेगा। हैण्डलूम के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आर्थिक लाभ दिलवाया जाए। लाड़ली बहनों को ऐसे कार्यों से जोड़कर उनकी आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शहद संग्रहण का कार्य होता है, लेकिन शहरों में अनेक पुष्प- नर्सरियां होने के बावजूद इस कार्य के लिए वर्तमान में आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं है। ऐसे स्थानों पर व्यवस्थाएं और सुविधाएं विकसित की जाएं। इन प्रयासों से नागरिकों को अमानक शहद के स्थान पर शुद्ध शहद प्राप्त होगा और शहद संग्राहक भी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग आवश्यक प्रशिक्षण व्यवस्था करे। बढ़े हुए शहद उत्पादन का विक्रय मृगनयनी और अन्य बिक्री काउंटरों के माध्यम से किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लघु व्यवसायियों को अपने व्यवसाय के उन्नयन के लिए ऋण और अनुदान की अनेक योजनाएं संचालित हैं। विभाग के अधिकारी बैंकों के स्तर पर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के प्रयास भी करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी दिसम्बर माह में कोलकाता में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर हो रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न शिल्पों के प्रदर्शन और विक्रय के प्रयास किए जाएं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE