इन्दौर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू का आज इंदौर से उज्जैन हेतु प्रस्थान हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी उज्जैन प्रस्थान हुआ।
राष्ट्रपति मुर्मू उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का दोपहर को उज्जैन से इंदौर आगमन होगा। राष्ट्रपति मुर्मू आज इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी ।
राष्ट्रपति मुर्मू के इंदौर से उज्जैन प्रस्थान के अवसर पर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, एसीएस मलय श्रीवास्तव, डीजीपी सुधीर सक्सेना, संभाग आयुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर जोन राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।