BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 1:33 pm
KHABAR : नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा 2025 के ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब विद्यार्थियों सितम्बर माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं फायदा, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार 16 सितंबर से बढ़ाकर 23 सितंबर 2024 कर दी गयी है। जो विद्यार्थी वर्तमान में मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 वी में अध्ययनरत होकर रतलाम जिले के आलोट, बाजना एवं जावरा विकासखण्ड के निवासी भी हो वे किसी भी ऑनलाइन केंद्र से आवेदन कर सकते है। आवेदक की जन्मतिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के मध्य होना चाहिये एवं कक्षा 3 एवं 4 में भी उतीर्ण होकर कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिये। 

नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा के लिए भी अब अंतिम तिथि 23 सितंबर-
इसी प्रकार जिले के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में प्रवेश के लिए भी आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की जाकर अब 23 सितंबर 2024 है इस विद्यालय में जिले के पिपलोदा, रतलाम, सैलाना विकास खंडो के अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी परीक्षा आगामी 18 जनवरी 2025 को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जिले के रतलाम, सैलाना, पिपलोदा विकास खंडो के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थी पांचवी कक्षा में जिस विद्यालय में अध्ययनरत है उस विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी का फोटो, अभ्यर्थी का हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर, आधार कार्ड आदि दस्तावेज की जरूरत होगी। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना जरूरी है। अभ्यर्थी रतलाम जिले के पिपलोदा, रतलाम एवं सैलाना विकासखण्डों के विद्यालयों में अध्यनरत एवं निवासी होना आवश्यक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE