BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 1:41 pm
KHABAR : स्वच्छता अभियान के तहत हुआ प्लॉग रन का आयोजन, नेहरू स्टेडियम से हुई शुरूआत, कई जगह श्रमदान कर दिया सफाई का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार 18 सितम्बर बुधवार को प्लॉग रन का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी व स्वयंसेवी संस्थाओं ने भाग लिया व रन के दौरान जहां-जहां कचरा दिखाई दिया वहां से कचरे को उठाकर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डाला। प्लॉग रन की शुरुआत नेहरू स्टेडियम से की गई जो अम्बेडकर मांगलिक भवन, कान्वेंट स्कूल तिराहा होते हुए श्री कालिका माता मंदिर परिसर पहुंची, जहां प्लॉग रन का समापन किया गया।

इस अवसर पर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट से सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, हीना मेहता, मनीषा चौहान, पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, हार्दिक मेहता, विजय सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री जीके जायसवाल, सुहास पंडित, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, निज सहायक सुभाष गोयल, उपयंत्री मनीष तिवारी, राजेश पाटीदार, बृजेश कुशवाह, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, माय भारत रतलाम (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव एवं मेरा युवा भारत रतलाम के युवा स्वयंसेवक सहित नागरिक, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा आईईसी टीम उपस्थित थी। 

स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन-
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे दो बत्ती चौपाटी पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने हेतु जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा सायं 4 बजे मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा सफाई मित्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रतलाम नगर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाये जाने हेतु स्वच्छता अभियान के तहत 19 सितम्बर बुधवार को आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनावें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE