BREAKING NEWS
REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 2:15 pm
KHABAR : कलेक्टर नेहा मीना ने नंदर माता जी मंदिर में स्वच्छता ही सेवा अभियान में किया श्रमदान, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पेटलावद के ग्राम पंचायत मोहनकोट में स्थित प्राचीन नंदर माताजी मंदिर परिसर में स्थानीय स्वच्छाग्राही एवं महिला समूह की दीदियों के साथ, साफ सफाई कर श्रमदान किया गया।
श्रमदान से पहले कलेक्टर नेहा मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान, नवागत एसडीएम पेटलावद तनुश्री मीणा द्वारा नंदन माताजी के दर्शन किए।श्रमदान के पश्चात् कलेक्टर नेहा मीना द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि गण से अपील की कि वे इस प्राचीन नंदन माता जी मंदिर के परिसर को जन सहयोग से स्वच्छ एवं सुंदर बनाएँ तथा आज से प्रारंभ हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान में अपने ग्राम को भी जनभागीदारी एवं श्रमदान के साथ स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखें। कलेक्टर द्वारा सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत मोहन कोट को निर्देशित किया कि वे इस मंदिर परिसर में आवश्यकता अनुसार डस्ट बिन रखें ताकि श्रद्धालु जनों द्वारा पूजा पश्चात नारियल जूट एवं अन्य व्यर्थ सामग्री को डस्ट बिन में व्यवस्थित डाला जाकर उसका उचित निपटान भी कराया जाए।
कलेक्टर नेहा मीना ने श्रमदान में सम्मिलित ग्राम की वृद्ध महिला तेजीबाई से उनकी समस्या के बारे में पूछा जिस पर तेजी बाई ने बताया कि उन्हें शासन से पेंशन मिलती है, ग्राम में सब कुछ ठीक है, कलेक्टर द्वारा उनसे अपनी पढ़ाई के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वे पढ़ी लिखी नहीं हैं, कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रेरित करने पर तेजीबाई ने बोला कि अब वे हस्ताक्षर करना जरूर सीखेंगी ताकि बैंक में जाकर पेंशन लेते समय हस्ताक्षर कर सकूँ।
नंदर माताजी परिसर में सम्पन्न उक्त श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान,एसडीएम पेटलावद तनुश्री मीणा, तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल, सीईओ जनपद राजेश दीक्षित, सरपंच, सचिव ,पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह की दीदिया एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भी श्रमदान करके भागीदारी की।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE