बड़वानी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत पथ विक्रेताओं की सशक्तिकरण की दिशा में किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए उत्कृनष्टता की ओर बढते कदम- प्राईस अवार्ड में नगर पालिका बड़वानी को नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भोपाल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता मे मिंटो हॉल भोपाल में राज्य स्तरीय प्राईस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रगति के आधार पर आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना अन्ततर्ग मध्यप्रदेश के उल्लेखनीय कार्य करने वाले 27 नगरीय निकायों को सम्माानित किया गया। इनमें से नगर पालिका बड़वानी बेस्ट लोन परफारमेंस श्रेणी में उत्कृष्टता अवार्ड दिया गया ।
नगर पालिका परिषद बड़वानी इस अवार्ड को भोपाल में अमित सिंह गांधी, सिटी मिशन मैनेजर बड़वानी द्वारा प्राप्त किया गया। उक्त समारोह का लाईव प्रसारण नगरपालिका बड़वानी में आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2024 के जिला स्तरीय शुभारम्भ के अवसर पर प्रसारित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथिगण गजेन्द्र सिंह पटेल, सांसद लोकसभा खरगोन-बड़वानी गजेन्द्रसिंह पटेल, प्रेमसिंह पटेल, पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र.शासन, अश्विनी निक्कू चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बड़वानी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे। आप सभी के द्वारा नगर पालिका बड़वानी के उत्कृष्ट कार्याे की प्रशंसा की गयी और शुभकामनाएं व्यक्त की गयी। सी.एम.ओ. कुशल सिंह डोडवे ने प्रसन्नतापूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना अन्तर्गत नगर पालिका बड़वानी द्वारा योजना प्रारम्भ से अभी तक 2163 पथ विक्रेताओं को रु.10 हजार रुपये, 706 पथ विक्रेताओं को रु.20 हजार एवं 231 पथ विक्रेताओं को रु.50 हजार की राशि स्वीकृत की जाकर कुल राशि रुपये 4.71 करोड़ का ऋण वितरित कराया गया है, जो कि इस क्षेत्र में बहुत बड़ी राशि है। शासन की योजनाओं का लाभ दिलाये जाने में निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों का बड़ा योगदान है।