बड़वानी। ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी यूथ नेटवर्क, बड़वानी के अंतर्गत ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन संस्था बड़वानी के द्वारा युवाओ के लिए तीन दिवसीय इक्विटी लीडरशीप प्रोग्राम करवाया गया। जिसमे युवाओ को लीडर शीप (नेतृत्व) के बारे में युवाओ के साथ चर्चा करके प्रोग्राम किया गया। जिसमे युवाओ ने समुदाय का नेतृत्व, समुदाय में समानता के साथ कार्य करना, एक अच्छे लीडर के बारे में सीखा और वो सीखने के बाद और भी युवाओ को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। इस प्रोगाम में एनआरएलएम से डीपीएम योगेश तिवारी ने युवाओ के उत्साह को बढ़ावा दिया गया। जिसमे बड़वानी के सातों ब्लॉक के युवाओं ने सहभागिता की ।