मनासा। भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के तहत निकाय मनासा ने स्वच्छता जन जागरूकता हेतु दिनांक 18 सितंबर 2024 को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रीन फील्ड स्कूल, कार्मेल कान्वेंट स्कूल और रामनाथ मारू स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता कर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया एवं स्वच्छता संबंधित नारे भी लगाए।
प्रारंभ स्थल शासकीय रामचंद्र विश्वविद्यालय पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कारगिल चौराहे पर रैली का समापन हुआ। विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ग्रहण की गई। इस उपलक्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, निकाय कर्मचारी, शिक्षक गण, निकाय सहयोगी स्वच्छ भारत मिशन एनजीओ टीम, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।