मंदसौर। मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत मंदसौर द्वारा विकासखंड मंदसौर में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 15 कम्पनियों में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस बांसवाड़ा, संकल्प टेक्नोलॉजी पिपलिया मंडी , गेल इंडियन इंस्टीट्यूट स्किल डेवलपमेंट इंदौर, वेलसेन फार्मर फर्टिलाइजर आनंद गुजरात, एस आई एस नीमच , मारुति सुजुकी गुजरात ,जय भारत मारुति गुडगांव, शिव सोलुसन अहमदाबाद, अटेला ऑर्गेनिक दलौदा, जे बी एम कंपनी अहमदाबाद, नवभारत फर्टिलाइजर इंदौर, मेक्रोन मदरसन कंपनी गुजरात एलआईसी इंडिया कंपनी मंदसौर, सिद्धि विनायक बायो फर्टिलाइजर मंदसौर ,श्री राम एंटरप्राइजेज मंदसौर की कम्पनी थी । इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, जीवन शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर डॉक्टर राम प्रताप सिंह पवार द्वारा रोजगार मेले में कंपनी प्रतिनिधियों से चर्चा कर कंपनियों की जानकारी ली गई । कम्पनी में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदाय कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । सोनिया कटारा जिला प्रबंधक रोजगार एवं कौशल उन्नयन व विकासखंड मंदसौर के आजीविका मिशन के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । मेले में कुल 142 युवाओं का पंजीयन किया जाकर 107 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया ।