मंदसौर। जवाहर नवोदय विद्यालय लदूना के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 16 सितंबर 2024 से बढाकर 23 सितंबर 2024 कर दी गई है। वर्ष 2024-25 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें विद्यालय समिति की वेबसाईट http://navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय विद्यार्थी फोटो, कक्षा 5वीं में अध्ययनरत प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र, आधार कार्ड एवं मूलनिवास प्रमाण पत्र साथ ले जावे। विद्यार्थी तीसरी एवं चौथी कक्षा शासकीय/ मान्यताप्राप्त विद्यालय में उत्तीर्ण किया हो। विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के मध्य हुआ हो। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय लदूना के प्राचार्य के मो.नं 8103118945 पर संपर्क कर सकते है।