शाजापुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नवीन व संभावित मतदाताओं के पंजीकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हुए निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं सतत अद्यतन की कार्यवाही करने के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैक्षणिक संस्थाओं में 18-19 आयु वर्ग संभावित युवा मतदाताओं के पंजीकरण में सहयोग करेंगे।