मंदसौर। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत 30 सितंबर 2024 तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसके अंतर्गत आज नगर पालिका सभाकक्ष मंदसौर में पोषण अभियान पोषण माह अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में पोषण, पौष्टिक एवं संतुलित आहार, बच्चों हेतु प्रारंभिक 1000 दिवस के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं देखरेख, व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा अंतर्गत चिंहांकित 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान एवं स्वच्छता संबंधी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया साथ ही पौष्टिक खाली एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा टेक होम राशन से पौष्टिक व्यंजन बनाकर व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा व्यंजन प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा पोषण अभियान हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर देवकुंवर, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी चौहान, जिला समन्वयक पोषण अभियान ममता खींची, जनप्रतिनिधि एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।