BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 6:33 pm
BIG NEWS : जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी कछावा का 10वें दिन अनशन समाप्त, 16 मांगो में से 4 प्रशासन ने मानी, बाकि का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा, प्रभारी सीईओ डामोर ने पिलाया ज्यूस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। 16 सुत्रीय मांगो को लेकर जनपद पंचायत के सामने आमरन अनशन कर रहे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी आर सागर कछावा का अनशन 10वें दिन समाप्त हुआ। प्रशासन ने 16 मांगो में से 4 मांगे मानी वहीं 12 मांगो का प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजा। प्रशासन की ओर से प्रभारी जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर से अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशनकर्ता कछावा से चर्चा कर उपस्थित किसानो एवं आमजन की मौजुदगी में सीईओ ने 4 मांगे मानने और अन्य मांगो का प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजने की बात कही। जिस पर कछावा ने सहमति जताते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। जिला पंचायत सीईओ, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई और जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने माला पहनाई और ज्यूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया।
आदिवासी किसानो और आमजन के साथ निजी कंपनीयों द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर जमीनों की गडबडी कर हथियाने सहित 16 मांगो को लेकर 10 सितंबर से सरकार और प्रशासन के खिलाफ सर्व समाज के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आमरन अनशन कर रहे थे। पिछले दो दिनो से कछावा का स्वास्थ्य बिगडने और सर्व समाज के सडक पर उतरने के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने 10वें दिन जिला पंचायत सीईओ को प्रतिनिधी के तौर पर भेजा और 4 मांगो को हल करने की हामी भरने पर अनशन को समाप्त किया। 
अनशन कर रहे जिला पंचायत सदस्य कछावा ने कहा कि मेरे द्वारा 10 दिनो तक जो तपस्या की गई वो पुरी ईमानदारी से की गई तपस्या थी। जिसका परिणाम यह रहा कि 16 मांगो में से 4 मांगे तो मान ली गई है और 12 मांगे जो शासन स्तर की है उनका प्रस्ताव बनाकर प्रशासन ने राज्य शासन को भेज दिया है। इस मामले में एसडीएम पवन बारिया से भी विस्तार से प्रतिनिधी मंडल ने चर्चा की थी। कछावा ने कहा कि आप चिंता नही करे यह लडाई अंतिम नही है। अन्याय के खिलाफ मेरा संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने रावली कुडी में चीता प्रोजेक्ट के आने के बाद मर रही गायो को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा गौ भक्त होने का सिर्फ ढोंग करती है। भाजपा के लोग नकली गौ भक्त बनते है। गायो की रक्षा करने की बजाए गायो को मारने पर तुली हुई है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेष संघई ने कहा कि कछावा ने जो 16 सुत्रीय मांगो को लेकर 10 दिनो तक अनशन किया है उसके बाद भी प्रशासन ने 4 मांगो को माना है। यह आधी जीत हुई है बाकी रही मांगो के लिए कछावा के साथ पुरी ताकत के साथ कांग्रेस लडाई को लडेगी और राज्य शासन से 12 मांगे जो है उनको मनाने पर सडक से लेकर सदन तक लडेगे। संघई ने कहा कि इतनी बडी तपस्या से क्षेत्र के किसानो को जो न्याय मिला है उसके लिए कछावा के संघर्ष का परिणाम है। जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रषेखर पालीवाल ने कहा कि प्रशासन यह नही समझे की निजी कंपनीयों और सरकार द्वारा रामुपरा क्षेत्र के खिमला और रावली कुडी में जिस तरह से अन्याय किया गया, उसकी लडाई अभी आधी हुई है। समय आने पर इस लडाई को पुरा लडने के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी के साथ कांग्रेस लडेगी। 
सुरेश धनगर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लखन तुगनावत, कुकड़ेश्वर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौर, पूर्व किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम रावत, भाजपा नेता दिनेष राठौर, गांधी विचार मंच के महेष नंदवाना, युवा कांग्रेस महासचिव हिम्मतसिंह चंद्रावत छोटु बना, उषा सचदेवा, मोना शर्मा, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य जाकीर अंसारी, सहित खिमला और रावली कुडी के किसान एवं सर्व समाजजन उपस्थित रहे। अनशन समाप्त करने के बाद कछावा अनशन स्थल से सीधे अपने आराध्यदेव गाताश्याम जिला पंचायत सदस्य नखरा कछावा के साथ आषीर्वाद लेने के लिए रवाना हुए। किसानो ने किसान नेता कछावा को माला पहनाकर सम्मान कर उनके हर संघर्ष में साथ देने का वादा किया।
प्रशासन ने ये 4 मांगे मानी- 
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की 16 सुत्रीय मांगो में से जो मांगे प्रशासन ने मानी है उनमें खिमला ब्लाक में हुई जमीनो की रजिस्ट्रीयां जिस सर्विस प्रोवाइडर के यहां हुई उसका भाई पटवारी है उन सभी रजिस्ट्रीयों की जांच के दौरान पटवारी भाई को हटाने की कार्रवाई कर जांच की जाएंगी। प्रशासन द्वारा जो आबादी क्षेत्र का सर्वे नंबर कंपनी को अलाट किया गया उसकी जगह दुसरा सर्वे नंबर जिस पर किसी का अतिक्रमण नही हो वह जांच कर अलाट किया जाएगा। दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा जो क्षेत्र के किसानो के खेतो और गांवो में खुदाई की गई उन्हे सुधारने के लिए प्रशासन ने कंपनी को आदेश जारी किया। वहीं वाटर शेड समिति में हुए भ्रष्टाचार की जांच के आदेश जारी किए गए। वहीं 12 जो मांगे जो राज्य शासन स्तर की है उनका प्रस्ताव बनाकर भेजेगे।
16 सुत्रीय मांगो में से जो 4 मांगे प्रतिनिधी मंडल ने प्रशासन के समक्ष रखी थी उनकी जांच कर हल किया गया। वहीं 12 मांगो का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजेगे। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी को ज्यूस पिकलाकर अनशन समाप्त करवाया।
-अरविंद डामोर प्रभारी सीईओ जिला पंचायत नीमच

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE