रतलाम। सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल वर्ल्ड टॉप-3 कैटेगरी में शामिल हुआ है। इंटरनेशनल लेवल पर एजुकेशन फील्ड में दिए जाने वाले अवॉर्ड श्द वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइजेसश् में मध्यप्रदेश के एकमात्र सरकारी स्कूल का सिलेक्शन पूरे देश में इनोवेशन कैटेगरी में हुआ है। यह अवॉर्ड ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन श्टी4 शिक्षाश् देती है।
इनोवेशन कैटेगरी के टॉप-3 में यूके के ग्रेंज स्कूल और थाईलैंड के स्टारफिश स्कूल का भी सिलेक्शन हुआ है। अब 24 अक्टूबर को इन्हीं तीन स्कूलों में से टॉप फर्स्ट स्कूल का सिलेक्शन होगा। अगर रतलाम का स्कूल टॉप फर्स्ट में आता है, तो 10000 यूके डॉलर यानी 8 से 8.30 लाख रुपए स्कूल को मिलेंगे।
स्कूल के टॉप-3 में शामिल होने की लाइव स्क्रीनिंग पर घोषणा होते ही स्कूल प्रिंसिपल संध्या वोहरा, वाइस प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह राठौर के साथ स्कूल स्टाफ और पेरेंट्स भी झूम उठे। स्कूल में मौजूद कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, डीईओ केसी शर्मा ने भी खुशी मनाई।
इसके पहले इसी साल 13 जून को सीएम राइज विनोबा स्कूल को देश के टॉप-10 में ज् 4 म्कनबंजपवद ने चयन किया था।
5 कैटेगरी में दिए जाते हैं अवॉर्ड
टी4 शिक्षा 5 कैटेगरी में में अवॉर्ड देती है। ये हैं- कम्युनिटी कोलैबोरेशन, एनवायरमेंटल एक्शन, इनोवेशन, ओवरकमिंग एडवर्सिटी, फॉर सर्पाेटिंग हेल्दी लाइव्स।
रतलाम के स्कूल का इसलिए सिलेक्शन
विनोबा स्कूल के स्टाफ ने बेस्ट प्रैक्टिसेज के जरिए चुनौतियों का सामना किया। स्टूडेंट के विकास में 2 साल में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। टीचर्स प्रोफेशनल डेवलपमेंट के अंतर्गत श्साइकिल ऑफ ग्रोथश् के माध्यम से टीचर्स को श्बदलाव के वाहकश् के रूप में लाया गया।
जॉयफूल लर्निंग से स्टूडेंट और पेरेंट्स को स्कूल से जोड़ा। स्टूडेंट की प्रजेंट और दक्षता में वृद्धि हुई। पढ़ाई, खेलकूद और स्टूडेंट ओवरऑल डेवलपमेंट में आगे रहे। कक्षा 1 से 12वीं तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में संचालित होने वाले इस स्कूल में 650 में से 90 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट किसी न किसी स्तर पर एक्टिविटीज से साल भर जुड़े रहते हैं।