BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 7:06 pm
BIG NEWS : स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा, नीमच सिटी में ब्‍लेक स्‍पॉट को कचरामुक्‍त करने चलाया सफाई अभियान, नपा कार्यालय में दिखाया महामहिम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कचरामुक्‍त भारत के संकल्‍प को लेकर भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्‍टूबर तक आयोजित स्‍वच्‍छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नगरपालिका नीमच द्वारा नपाध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जारी स्‍वच्‍छता गतिविधियों के तहत गुरूवार को प्रात: सर्वप्रथम डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं पीओ डूडा चंद्रसिंह धार्वे तथा सीएमओ महेंद्र वशिष्‍ठ की उपस्थिति में नीमच सिटी के वार्ड क्र 3 स्थित शिवशक्तिमठ के पास एवं वार्ड क्र 1, रामपुरा दरवाजा के यहां चिन्हित ब्‍लेक स्‍पॉट को कचरामुक्‍त करने हेतु संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था के सदस्‍यों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। तत्‍पश्‍चात उज्‍जैन में महामहिम राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आतिथ्‍य में आयोजित सफाई मित्रों के सम्‍मान समारोह का लाइव प्रसारण नगरपालिका कार्यालय में दिखाया गया।
गुरूवार को प्रात: डिप्‍टी कलेक्‍टर धार्वे एवं नगरपालिका सीएमओ वशिष्‍ठ नपा अमले के साथ नीमच सिटी स्थित शिवशक्ति मठ के पास चिन्हित ब्‍लेक स्‍पॉट के यहां पहुंचे, जहां नागरिकों द्वारा प्रतिदिन कचरा फेंका जा रहा था। यहां प्रभारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी दिनेश टांक, पार्षद राकेश किलोरिया, रामचंद्र धनगर, स्‍वच्‍छता एम्‍बेसेडर विजय बाफना, संकल्‍प पर्यावरण मित्र संस्‍था के अध्‍यक्ष किशोर बागड़ी, डॉ राकेश वर्मा, नवीन कुमार अग्रवाल, राजकुमार सिन्‍हा, केशवसिंह चौहान, निर्मलदेव नरेला, दुलीचंद कनेरिया एवं नपा कर्मचारियों के साथ सभी ने सफाई अभियान चलाकर उक्‍त स्‍थान को कचरामुक्‍त किया एवं नागरिकों को यहां कचरा न फेंकने की हिदायत देते हुए कचरा गाड़ी में ही कचरा फेंकने की समझाइश दी गई। इसके पश्‍चात रामपुरा दरवाजा नीमच सिटी के यहां चिन्हित ब्‍लेक स्‍पॉट को सफाई  अभियान चलाकर कचरामुक्‍त किया गया।
तत्‍पश्‍चात प्रात: 10 बजे उज्‍जैन में महामहिम राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मुख्‍य आतिथ्‍य तथा मध्‍यप्रदेश के महामहिम राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव व नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में आयोजित स्‍वच्‍छता मित्रों के सम्‍मान समारोह व 1692 करोड़ की लागत वाले इन्‍दौर-उज्‍जैन 6 लेन सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगरपालिका कार्यालय में दिखाया गया। इस अवसर पर विभिन्‍न जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी सहित गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE