मनासा। तहसील अंतर्गत गांव आंतरी बुज़ुर्ग में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर मलेरिया बुखार की दवाई वितरित की गई। गांव में पिछले महीने से वायरल बुखार, मलेरिया आदि के पेशेंट बड़ी मात्रा में निकल रहे है, गांव वासियों की सूचना पर आयुष विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाई और तुरंत गांव आंतरी पहुंचकर कैंप लगाकर मलेरिया दवाई का वितरण किया गया।
शिविर में आयुष विभाग के शासकीय चिकित्सक डॉ विवेक शर्मा, डॉ भरत कुमार पाटीदार, कंपाउंडर, हरिशदास बैरागी कंपाउंडर आयुष होम्योपैथी अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय उपस्वास्थ्य केंद्र अधिकारी CHO शिव सिंह भाटी द्वारा भी सभी की जांच की गई तथा आवश्यक दवाई वितरण की गई।
कार्यक्रम में सरपंच विष्णुप्रसाद मेघवाल, उप सरपंच अवधेश सिंह राठौर, सचिव समरथ गुर्जर, पंचायत सहायक तेज सिंह चंद्रावत, आशा सुपर वाइजर शर्मिला जैन, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, गांववासी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।