झाबुआ। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी के आदेशानुसार मृतक राधिका पिता प्रेमसिंह भूरिया निवासी ग्राम वडलीपाडा तहसील मेघनगर की 04 जून 2024 को नदी के पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो जाने पर मृतक के वैध वारिसान उसके पिता प्रेमसिंह पिता तोलिया भूरिया निवासी ग्राम वडलीपाडा तहसील मेघनगर की राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) की कण्डिका पाँच बिंदु क्रमांक 2–क के प्रावधानों के तहत 4,00,000 (चार लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।