BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 7:37 pm
BIG NEWS : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन के लिए नवीन तकनीकों से युक्त मशीन होगी उपलब्ध, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पतालों के अपग्रेडेशन के लिए विभिन्न तकनीको से लेस मशीने डीएमएफ के तहत उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों प्रवास के दौरान सिविल अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं में अपग्रेडेशन की आवश्यकता महसूस हुई जिसके लिए जिला चिकित्सालय झाबुआ में 2डी कार्डियोमॉयोपेथी मशीन (इको-2 डी), कम्प्लीट ई एन टी सेट, जनरल सर्जरी उपकरण सेट, सिविल अस्पताल पेटलावद में सोनोग्राफी मशीन और जनरल उपकरण सेट और सिविल अस्पताल थांदला में सोनोग्राफी मशीन और जनरल सर्जरी उपकरण की मांग प्रस्तावित है।
कलेक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में 2 डी इको टेस्ट मशीन की आवश्यकता है जो हृदय की संरचना और कार्य प्रणाली का आँकलन कर हृदय और उसके वाल्वों की चलती हुई तस्वीरें बनाती है जिसके माध्यम से कार्डियक अरेस्ट के केस में जल्द ही रिपोर्ट के आधार पर हृदय से क्षति, रुकावट आदि की निगरानी की जा सकती है।
इसी के साथ उन्होंने बताया कि थांदला सिविल अस्पताल में निरीक्षण दौरान और पेटलावद में भी ज्ञात हुआ कि सोनोग्राफी मशीन की आवश्यकता है जिसकी मांग की गयी है। जिले के अस्पतालों में सर्जरी उपकरण 10 वर्षों से भी अधिक पुराने हो जाने पर उनका अपग्रेडेशन भी किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता नवीन तकनीकों से युक्त मशीनों का उपयोग कर सुलभ बनायी जा सकती है, जिसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE