BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 7:37 pm
REPORT : नीमच के जिला पंचायत सभागार में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुआ प्रगतिशील किसान कांफ्रेंस व कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन, अन्नदाताओं को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नीमच जिले के प्रगतिशील किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति संचालकों की कांफ्रेंस एवं कृषक- वैज्ञानिक परिचर्चा गुरुवार को जिला पंचायत सभागार, नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कांफ्रेंस में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कृषकों को खेती में नवीन तकनीकी को अपनाने , खेती को लाभदायक बनाने  के संबंध में विस्तार से चर्चा की ।कार्यक्रम में  वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सी.पी.पचोरी एवं डॉ श्यामसिंह सारंगदेवोत ने आगामी रबी फसलों की तैयारी के बारे में बताया गया। उप संचालक कृषि बीएस अर्गल ने कृषि अवसंरचना निधि योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।

परियोजना संचालक आत्मा डॉ यतिन मेहता ने सेट टू फार्म व खेती बड्डी कंपनियों से समन्वय कर कृषकों को ऑनलाईन प्रशिक्षण दिलाया। उप संचालक उद्यान अतरसिंह कन्नौजी ने पीएमएफएमई योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम में आयोटैक कंपनी के प्रतिनिधि रामेश्वर  ने कृषकों को ड्रोन संचालन के बारे में तथा फाईलों कंपनी के प्रतिनिधि आदित्य भटनागर ने परिशुद्ध खेती (Precision Farming)के बारे में जानकारी दी।

कांफ्रेंस में कृषकों द्वारा ड्रोन तकनीकी एवं परिशुद्ध खेती (Precision Farming) के बारे में प्रश्न पुछे गए, विषय विशेषज्ञों द्वारा कृषकों के प्रश्नों का समाधानकारक जवाब दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE