BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 7:48 pm
KHABAR : एआरटी केन्द्र जिला चिकित्सालय में सामाजिक सुरक्षा स्कीम कैंप का आयोजन, कलंक एवं भेदभाव के प्रति लोगों को किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सामाजिक सुरक्षा स्कीम केम्प का आयोजन एआरटी केन्‍द्र मंदसौर में आयोजन हुआ। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर देवकुंवर सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. गोविन्द सिंह चौहान, जिला अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित थे। सामाजिक सुरक्षा केम्प का उद्देश्य एचआईवी सक्रंमित एंव प्रभावित परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना, पात्र परिवारों को जोड़ना एंव समाज में उक्त के संबंध में कलंक एवं भेदभाव के प्रति लोगों को जागृत करना था। जिससे प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर देवकुंवर सोलंकी ने सभी हितग्राहियो को सामाजिक कल्याण एंव न्याय विभाग से जुड़ी योजनाएं, विधवा पेशंन, वृद्धावस्था पेंशन के बारे में जानकारी प्रदान की। वृद्धावस्था पेंशन के पात्र हितग्राही की आयु 60 वर्ष तथा विधवा पेंशन के लिए हितग्राही के पास मृत्यु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके साथ ही समस्त हितग्राहियों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा.गोविन्द सिंह चौहान द्वारा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत निरामयम योजना के बारे में जानकारी दि कि योजना के लिए पात्र होते हें उन्हें एक वर्ष में 5 लाख तक का निःशुल्क ईलाज का लाभ मिलता है। आप सभी एआरटी में दी जाने वाली दवाओं को प्रतिदिन लें एंव अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रखें।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास पीसी चौहान द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभाग में चल रही योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना, तथा पोषण आहार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान दी एंव आंगनबाड़ी में 5 वर्ष तक के बच्चों को भेजने के संबंध में भी जानकारी दी गई।समस्त हितग्राहियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुये कहा कि आप सभी दीर्घायु रहें एंव अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखें। नोडल अधिकारी डा. निशान्त शर्मा  एड्स नियन्त्रण एंव रोकथाम इकाई द्वारा आज के शिविर के विषय में सभी को अवगत कराया।  श्रम विभाग अधिकारी प्रकाश डोडवे ने संबल कार्ड , श्रम कार्ड, से मिलने वाले लाभों के बारें बताया गया। खा़द्य विभाग अराधना खड़िया पात्रता पर्ची के आवश्यक दस्तावजे एंव योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। म्प में 21 हितग्राहियों के आवेदन विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु भरवाये गये। सीनियर मेडिकल आफिसर एआरटी डॉं. कमलेश कुमावत केन्द्र द्वारा शिविर में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया एंव कार्यक्रम का संचालन चौनपाल सिंह राठौर फार्मासिस्ट एआरटी केन्द्र मंदसौर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला मीडिया अधिकारी डा.एम.एल कश्यप, डी.आई.एस राजेश जी रजक, सरिता तुगनावत, ममता भाटी, बीना व्यास शर्मा, लिंक वर्कर स्कीम से सोनू पालीवाल, मेघा साल्वी, टी.आई परियोजना से शेलेन्द्र  सिंह भाटी, नीलम बोहरा, प्रीति, शहनाज बानो, अंजली मालवीय, विहान परियोजना से विजय राठोर, नरेन्द्र मेहर, मुनव्वर हुसैन उपस्थित थें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE