रतलाम। अनुविभाग रतलाम शहर अंतर्गत ग्राम पंचायत सागोद तथा हरथली में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित हैं। आवेदन पत्र एवं विस्तृत दिशा निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक पात्र संस्थाएं आगामी 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु जो संस्थाएं पात्र हैं उनमें संयुक्त वन प्रबंधन समिति, महिला स्व सहायता समूह, तथा मध्य प्रदेश सहकारी सोसाइटी अधिनियम के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता समिति, विपणन सोसाइटी, उत्पादक समिति ,संसाधन सोसाइटी तथा बहूप्रयोजना सोसाइटी सम्मिलित है।