BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 19, 2024, 8:28 pm
KHABAR : जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये मिलेगी स्कॉलरशिप, आवेदन की अंतिम तिथि हुई घोषित, सितम्बर माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। शिक्षा की गुणवत्ता और समानता को बढ़ावा देने के लिये अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा स्कॉलरशिप की घोषणा की गई है। यह स्कॉलरशिप जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 निर्धारित है। 

स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को स्नातक डिग्री/डिप्लोमा प्रोग्राम की पूरी अवधि (दो, तीन, चार या पाँच वर्ष) के लिये प्रति वर्ष 30 हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी, जिससे शिक्षण शुल्क और अन्य खर्च को कवर किया जा सकेगा। 

आवेदन करने की शर्तें 
आवेदन करने वाली छात्रा किसी भी स्थानीय शासकीय स्कूल से कक्षा 10वीं नियमित माध्यम से उत्तीर्ण हो अथवा 12वीं शासकीय स्कूल (नियमित एवं ओपन) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। आवेदन के समय किसी शासकीय संस्थान अथवा मान्यता प्राप्त निजी अथवा डिप्लोमा प्रोग्राम के पहले वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया हो। 

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये छात्राओं के स्कॉलरशिप आवेदन प्रारंभ हो गए है। विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/  पर उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE