शाजापुर। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से आयोजित होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान संपूर्ण विकासखंड में सभी ग्राम पंचायत में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण का कार्य किया गया। जनपद पंचायत कालापीपल की सीईओ रुशाली पोरस द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है सभी ग्राम पंचायत में श्रमदान कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण और मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण को सुनाया गया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा जिसमें स्वच्छता एवं साफ सफाई संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ग्राम पंचायत पासी सर में आयोजित खंड स्तरीय कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के ब्लॉक समन्वयक धर्मेंद्र परमार पंचायत सामान्व्य अधिकारी राजेंद्र मालवीय जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वय धन सिंह धनगर जनपद सदस्य भंवर सिंह परमार सहित ग्राम पंचायत के प सरपंच सचिव रोजगार सहायक एवं महाकाल सेवा समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता प्रभारी धर्मेंद्र परमार द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।