खरगोन। शहर में एक बार फिर नपा मुख्य मार्गाे, बाजार में फैले अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त हो गई है। गुरुवार को खंडवा रोड़ से अभियान की शुरुआत करते हुए दुकानों के बाहर बने टीनशेड, सड़क किनारे लगी गुमटियां हटाने के साथ ही दुकान के बाहर रखे सामान को जब्त की कार्रवाई की।
दोपहर करीब 2 बजे नपा अमले ने कार्रवाई की शुरुआत की। सड़क किनारे लगी गुमटियां हटाने के साथ कार्रवाई की शुरुआत की। जैसे-जैसे अमले की कार्रवाई आगे बढ़ी, व्यापारियों के बीच अफरातफरी मचने लगी। उन्होंने आनन.फानन में सामान समेटना शुरु किया। हालांकि जो व्यापारी कार्रवाई को नजर अंदाज कर रहे थे उनका सामान अमले ने जब्त कर साथ चल रहे वाहनों में रख लिया।