BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 10:58 am
KHABAR : राष्ट्रीय कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, उपस्थितों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर समस्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर को शासकीय नर्सिंग कॉलेज बाडकुआं, जिला झाबुआ में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य विभाग से जलवायु परिवर्तन के नोडल डॉ. पूरन सिंह, डॉ. राहुल गड़वा रिसोर्स पर्सन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजाराम खन्ना, निनामा एवं हॉस्पिटल मैनेजर भारत सिंह बिलवाल यूनिसेफ से जिला समन्वयक मातृ शिशु स्वास्थ सलाहकार डॉ. यादवेन्द्र भदौरिया, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था आई एल आर टी से संजय शर्मा ने जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी।

डॉक्टर गड़वा ने बताया कि छोटे छोटे प्रयासों सोलर पैनल, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, कम्पोस्ट पिट, सिंगल उपयोग प्लास्टिक,हर्बल गार्डन एवं पौधा रोपण के द्वारा हम अपनी स्वास्थ्य संस्थाओं को जलवायु अनुकूल एवं क्लीन ग्रीन हॉस्पिटल बनाकर लोगों को जलवायु परिवर्तन हेतु प्रोत्साहित कर सकते है अतः हम सब को जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु निरंतर प्रयास करने होंगे जिससे हम जलवायु परिवर्तन पर काम कर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं और स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी ने स्वास्थ्य संस्था को स्वच्छता और सुंदर बनने हेतु स्वच्छता हेतु शपथ ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE