BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 12:28 pm
KHABAR : समाजसेवा, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. विजय महाडिक का विशेष योगदान है- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से किया संबोधित, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। डॉ. विजय महाडिक की जीवन यात्रा हमारे लिए प्रेरणादायी है। उनका व्यक्तित्व हमेशा प्रोत्साहित और प्रेरित करने वाला रहा है। समाजसेवा, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. विजय महाडिक का विशेष योगदान है। उन्होंने पूर्ण समर्पण, निष्ठा के भाव से अपने कार्य को करते हुए आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज के माध्यम से उज्जैन का गौरव बढाया। उनके कार्य का प्रतिफल नजर भी आता है। 
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर एयरपोर्ट परिसर से वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से उज्जैन में आयोजित डॉ. विजय महाडिक अमृत महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। निजी मेडीकल कॉलेज के बावजूद आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज देश दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. महाडिक को 75वें जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शतायु होने की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। आज का यह अवसर हमारे लिए गर्व और उत्साह प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा डॉ. महाडिक का जीवन कई अर्थों में चिकित्सा सेवा, शैक्षणिक संस्था के विकास, सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन करने वाला रहा है। यह संस्था चुनौतियों के दौर सहित कोविड जैसी महामारी तथा चिकित्सा सेवा के माध्यम से सशक्त रूप से स्थापित हुई और आरडी गार्डी मेडीकल कॉलेज के माध्यम से उज्जैन का मान बढाया है। डॉ. महाडिक का कार्य के प्रति जज्बा  चिकित्सा के मूल स्वरूप को बनाए रखने के भाव के साथ प्रेरणादायी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE