BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 12:40 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन कोलकाता रवाना, निवेश को लेकर देश-विदेश के उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा, जीआईएस में 8 से अधिक देशों के कांसुलेट व 400 से अधिक उद्योगपति होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोलकाता में आयोजित जीआईएस में शामिल होने के लिए रवाना हुए है। वे निवेश को लेकर देश-विदेश के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। जीआईएस में आठ से अधिक देशों के कांसुलेट और चार सौ से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे।


इन्वेस्टर समिट 27 सितंबर को सागर में
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में विकास पर काम कर रहा है। मध्य प्रदेश में लगातार इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए अलग-अलग क्षेत्रों के उद्योगपति और निवेशक मध्य प्रदेश में निवेश करें और यहां रोजगार के अवसर प्रदान करें। इसलिए सरकार लगातार सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने का अभियान चला रही है। इसके अभियान का अगला भाग 27 सितंबर को सागर में होने जा रहा है। पिछली बार हम ग्वालियर में थे, उससे पहले हम जबलपुर में थे। यह क्रम जारी है। हम लगातार लोगों को सागर आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।


निवेशक बड़े पैमाने पर एमपी में निवेश को उत्सुक
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा निवेशक बड़े पैमाने पर मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। मैं भी बड़े शहरों में जा रहा हूं जहां बड़े निवेशक रहते हैं, उन्हें आमंत्रित कर रहा हूं, उनसे संवाद कर रहा हूं, उनकी शंकाओं का समाधान कर रहा हूं और उन्हें सरकार की योजनाओं से कैसे लाभ मिल सकता है, इस बारे में बता रहा हूं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पिछली बार मैं बेंगलुरु गया था, उससे पहले मुंबई गया था और अब मैं इस बार कोलकाता जा रहा हूं। मुझे संतोष है कि जनता भी इसे सराह रही है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE