खरगोन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा ने 19 सितंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईव्हीएम-व्हीव्हीपेट वेयर हाउस का त्रेमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमलता सोलंकी एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक किराड़े भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में रखी गई ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीनों की सुरक्षा एवं रख रखाव को देखा गया। इस दौरान भाजपा के मोहन राठौर एवं सीपीएम के वासुदेव विषनौले उपस्थित थे।