इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर आज राजधानी भोपाल में किसान न्याय यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल होने पूरे प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे। कांग्रेस की रैली में शामिल होने हुड़दंगी भी पहुंचे थे।
हुड़दंगी बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर से गोली चलने जैसी आवाज निकाल रहे थे। पुलिस ने ऐसे हुड़दंगी कांग्रेसियों को सबक सिखाया। पुलिस की कार्रवाई का कांग्रेसियों ने विरोध किया। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने गाड़ी को पुलिस से छुड़वाया। हुडंगियों को कांग्रेस ने प्रदर्शन में शामिल किया था।