मंदसौर। गुरुवार को दोपहर बाद जिले के कुछ स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में जिले में करीब 10 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई। अब जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 33.54 इंच ( 852एमएम) तक पहुंच गया है।

मौसम जानकारों के अनुसार लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और मानसून ट्रफ की वजह से एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कमजोर होने से अगले दो तीन दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश स्थानों पर धूप खिली रहेगी या धूप छांव वाला मौसम बना रहेगा।

कहीं-कहीं लोकल सिस्टम की वजह से दोपहर बाद बारिश हो सकती है। 23 सितंबर से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में इसका असर देखने को मिलेगा।

जिले में कहां-कितनी बारिश
जिले में आज सुबह तक ओवरऑल 33.54 इंच (852 एमएम) औसत बारिश दर्ज की गई है। इधर चंबल नदी पर बने गांधी सागर बांध का जलस्तर 1310.45 फीट पहुंच गया है। मंदसौर- 745 एमएम, सीतामऊ- 890 एमएम, सुवासरा- 911 एमएम, गरोठ- 821 एमएम, भानपुरा- 742 एमएम, मल्हारगढ़- 847 एमएम, धुंधडका- 870 एमएम, शामगढ़- 1157 एमएम, संजीत- 705 एमएम, कयामपुर- 754 एमएम, भावगढ़- 923 एमएम बारिश हो चुकी है।