BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 2:16 pm
KHABAR : श्राद्ध पक्ष की पूर्णिमा पर  हुआ सामूहिक पिंडदान, पितरों की सेवा के बगैर दानवीर कर्ण को भी नहीं मिली थी स्वर्ग में जगह-जोशी, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौंरासा। नगर में बाबा भवॅरनाथ मंदिर प्रागंण में श्राद्घ पक्ष के चलते अपने पूर्वजो को याद करते हुए सभी समाज के लोगो ने सामुहिक पिंडदान किया। यह पिंडदान अपने पूर्वजो की आत्माओ की शांती के लिए 3, 5 या 7 वर्ष में अपनी श्रृद्वा अनुसार किया जाता हे माना जाता हे की इसमें लोगो को अपने पूर्वजो के प्रति आस्था एंव संस्कृति के अनूरूप यह कार्य करना पड़ता है पुरानी मान्यताओ व परम्पराओ के अनुसार यह श्राद्ध पक्ष अपने पितृो की याद में 16 दिन तक लोग उन्हे धूप ध्यान पूजन पाठ कर प्रसन्न करने के लिये किया करते हे ओर मान्यता रखते है की उनके पूर्वज प्रसन्न होकर उन पर दया दृष्टी बनाये रखे इसी में एक पुरानी मान्यता बताते हुए पंडित मनोज जोशी ने बताया कि जब दानवीर कर्ण की मृत्यु हुई थी तो उन्हें नर्क लोक भेजा गया था तब उनके द्वारा भगवान से पूछा गया था कि मैंने मेरी जिंदगी भर दान किया है मुझसे बड़ा दानवीर धरती पर कोई नहीं फिर भी मुझे नरक लोक क्यों भेजा गया तब भगवान ने उन्हें बताया था कि तूने तेरी जिंदगी में सभी को दान दिया है सभी की सेवा की है परंतु तूने अपने पितरों की सेवा नहीं की ना उन की पूजन की ना उन को दान दिया इसी के चलते आज नरक लोक में स्थान मिला है तब भगवान के द्वारा कर्ण को धरती पर वापस भेजा गया व 16 दिन कर्ण के द्वारा पूर्वजों की सेवा करने के साथ दान पूर्ण किया गया तब जाकर कर्ण को मुक्ति मिली थी यह कथा भी श्राद्ध का महत्व बखूबी बताती है पुराने लोगो के अनुसार पितृ पक्ष के इन 16 दिनो में शुभ कार्य नही किये जाते हे व अपने अपने अनुसार इन दिनो में लोगो द्वारा अपने घरो में ब्राह्मणो को भोज कराया कराया जाता है व ब्राम्हणों को अपनी श्रृद्वा अनुसार दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद  लिया जाता है भौरासा नगर परिषद अध्यक्ष एव नगर परसाई संजय जोशी का कहना है की बाबा भवॅरनाथ मंदिर पर यह कार्य इस लिए किया जाता है की यहा पर कई प्रकार का संगम है जेसे बाबा भवॅरनाथ की जिवित समाधि व प्राचीन पीपल व  बढ़ का वृक्ष रानी दमयंति तालाब एंव पास स्थित अति प्राचीन कुंण्ड आदि का विशेष संगम होने की वजह से यहा हर साल श्राद्ध पक्ष की पूर्णिमा पर यहा पर पित्रों को तर्पण का कार्य किया जाता हे यहा पर पूजन के पश्चात पास स्थित रानी दमयंति तालाब में पित्रो को पारम्परिक अनुष्ठान करने के पश्चात तर्पण किया जाता हे यहां पर एक बात देखने को मिलेगी संजय जोशी नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद भी अपना कर्म नहीं भूले वे अपना कर्म आज भी निभा रहे हैं व पूर्व में भी वे नगर परिषद मैं 10 साल तक नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं जब भी वह अपना कर्म निभाते थे और आज भी अपना कर्म कर रहे हैं जब हमारे द्वारा उनसे पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि हमें कभी भी अपना कर्म नहीं भूलना चाहिए दुख हो या सुख हो हमें हमेशा अपना कर्म करते रहना चाहिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE