BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 2:29 pm
BIG REPORT : भोपाल के प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम, नीचे दो सड़कों पर वाहन, ऊपर चलेगी मेट्रो, मंत्री सारंग बोले-9 महीने में कंप्लीट करेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम होगा। इसके लिए डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज बनेगा। शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग ने मेट्रो, जिला प्रशासन, पुलिस, बिजली कंपनी और नगर निगम के अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, फ्लाईओवर ब्रिज का काम 8-9 महीने में कंप्लीट करेंगे। कॉ-ऑर्डिनेशन के लिए एक टीम बनाई है। इसके बाद भोपाल रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।


मंत्री सारंग के साथ महापौर मालती राय भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया, प्रभात चौराहे पर मेट्रो ब्रिज और आरओबी प्रस्तावित है। इसके काम के लिए आज दौरा किया है। इससे नए भोपाल और भेल के लोगों को राहत बड़ी मिलेगी। वे रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंच जाएंगे। इस क्षेत्र के लिए भी यह ब्रिज फायदेमंद साबित होगा।मंत्री सारंग ने बताया, अभी प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम होता है। इसलिए यहां डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज बनेगा। यह थ्री टियर होगा। यानी, नीचे की सड़क पर गाड़ियां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी।मंत्री सारंग ने बताया, 8 से 9 महीने में फ्लाईओवर बनाएंगे। फिर मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी। ताकि, काम समय पर हो सके।इस ब्रिज को सरकार करीब 11 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। अब काम की शुरुआत होगी। मंत्री सारंग ने निरीक्षण में काम जल्दी कराने पर जोर दिया। जानकारी के अनुसार- प्रभात चौराहे पर बनाए जाने वाले ब्रिज पर करीब 44.10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ये 650 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE