बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान पर विशाल किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा निकाली गई। जिसमे जिले भर के किसान बड़ी संख्या में ट्रेक्टर लेकर निकले इस दौरान कोंग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा प्रदेश की किसान विरोधी सरकार से किसान काफी त्रस्त हो चुका है उन्हें ना तो फसलों का उचित दाम मिल रहा है और ना ही उचित मुआवजा मिल रहा है जिससे किसान काफी आक्रोशित है।
वही रिंकू टॉक ने कहा के शहर के बुनकरों की बात करे तो वह रोजगार को लेकर परेशान है उन्हें उचित मजदूरी नही मिल रही है बिजली का बिल बुनकरों की कमर तोड़ने का काम कर रहा है। इसी को देखते हुए आज कोंग्रेस पार्टी द्वारा इस आंदोलन को किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा नाम देकर भाजपा सरकार का विरोध कर रही है।