नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक-8 में शनि मंदिर के पास स्थित नाथ समाज की समाधि स्थल पर आज नगर पालिका की टीम पहुंची। जहां अतिक्रमण और झाड़ियां होने की शिकायत पर टीम के द्वारा झाड़ियां हटाई गई और पूरे इलाके को साफ किया गया। इस दौरान कुछ अवैध अतिक्रमण को भी हटाया और वहां अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को दो दिन में उक्त भूमि छोड़ने की हिदायत दी।
नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां समाधि स्थल से अतिक्रमणकर्ताओं को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए औ समाधि स्थल पर उग रही झाड़ियों को हटवाया। सीएमओ ने बताया कि इन झाड़ियां की वजह से रोड पर हाथों का भाई भी बना हुआ रहता है झाड़ियां है जाने से अब रोड साफ दिखाई देगा।
अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई और स्वच्छता अभियान के दौरान नगर पालिका सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, वार्ड पार्षद दुर्गा शंकर भील, सफाई दरोगा शिव पारचे, संजय दरोगा, अविनाश घेंघट सहित नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर मौजूद रहे।