BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 3:34 pm
KHABAR : कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा, किसान नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, सड़कों पर लगा जाम, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली है। कांग्रेस नेता व किसान नेता, सैकड़ों किसानों के साथ ट्रैक्टरों पर सवार होकर फूलबाग मैदान से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे हैं। इस दौरान सड़का पर ट्रैक्टर रैली से ट्रैफिक जाम के हालात बन गए हैं। किसान न्याय यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंची तो यहां भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ खुलकर नारेबाजी की गई। इस दौरान सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है।


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश में किसान न्याय यात्रा का आवाहन किया है। शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है। मध्यप्रदेश के सभी जिले में यह यात्रा कांग्रेस निकाल रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है।


केन्द्र सरकार बार-बार किसानों की आय दोगुना करने की बात कहकर झूठ बोल रही है। दोपहर 12 बजे कांग्रेसी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ फूलबाग पर एकत्रित होंगे और यहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है।


कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय में लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। किसानों के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपेंगे, जिसको लेकर के जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से 100 ट्रैक्टरों की रैली के लिए शहर के फूलबाग मैदान से नदी गेट , इंदरगंज, चौराहा , दौलतगंज होते हुये महाराज बाडा पहुंचेगी वहीं वहां से वापस सराफा राम मंदिर होती हुई एमएलबी रोड होते हुये फूलबाग मैदान की इजाजत मांगी थी, लेकिन उसकी परमिशन नहीं हो पाई है।


जिस कारण कांग्रेस नेता व किसान दोपहर 12 बजे फुलबाग मैदान पर एकत्रित होंगे और यहां से ट्रैक्टर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जंगी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान किसानों की मांगों को लेकर और सरकार ने किसानों से जो वादाखिलाफी की है उसके संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।


कांग्रेस का आरोप- भाजपा सरकार वादाखिलाफी कर रही है
ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल दौहरे ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों से आमदनी दोगुनी करने का झूठ बोला है।


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झूठ में साथ दिया है। किसानों को सोयाबीन की फसल के लागत से भी कम दाम मिल रहे है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की भी आवाज कांग्रेस द्वारा उठाई जाएगी। विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि किसान न्याय यात्रा फूलबाग मैदान से 12 बजे शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी।


यात्रा को लेकर अलर्ट पुलिस
कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय किसान न्याय यात्रा को लेकर जहां कांग्रेस व किसानों में जोश है, तो वहीं जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। कलेक्ट्रेट पर यात्रा को लेकर पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात किया जा चुका है। किसान न्याय यात्रा जहां से निकलेगी वहां-वहां फोर्स तैनात रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE