भोपाल। राजधानी के चौक जिनालय में शुक्रवार को विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज जैन व मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि आर्यिका संघ के सानिध्य में साधिका पूजाश्री को विनयांजलि देने के लिए सभा का आयोजन पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल द्वारा किया गया।
इस मौके पर आर्यिकाश्री दृढ़ मति माताजी ने कहा कि कुछ जीव पुण्यशाली होते हे जो अपने अंतिम समय धर्म की शरण में आते हैं, कुछ समय पूर्व हमारे पास एक श्रविका अपने ससुराल एवं मायके पक्ष के साथ आई और उन्होंने बताया की असाध्य रोग होने के कारण डॉक्टर ने जवाब दे दिया है और अब गृहस्थ जीवन का त्याग चाहती हूं। उन्हें दस प्रतिमा का व्रत दिया गया और उनकी सल्लेखना की गई।
इस मौके पर अध्यक्ष मनोज जैन,मंत्री मनोज आर एम, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, पंकज जैन, समाज सेवी जिनेन्द्र जैन, राकेश ओसडी, अनिल कोलार, सुधीर जैन, राजेश जैन ने दो मिनट का मौन रखकर विनयांजलि दी।