अशोकनगर। कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में श्किसान न्याय यात्राश् निकाली। नवीन कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को एकत्रित हुए और वहां से ट्रैक्टर रैली निकाली। इस रैली में आधा सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टर शामिल थे। साथ ही कुछ नेता बाइकों से भी शामिल हुए और कुछ दूर तक पैदल भी चले। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।
नवीन कृषि उपज मंडी से दोपहर 1 बजे रैली शुरू हुई। जिसके बाद मोहरी रोड, एचडीएफसी तिराहा और बाइपास रोड राजमाता चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां पर किसानों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद 3 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि किसानों के सोयाबीन के दाम ₹6 हजार रुपए प्रति क्विंटल किए जाएं।
किसानों की सोयाबीन की फसल पर 40 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत खरीदी रखी जाए। इसी के साथ गेहूं के समर्थन मूल्य को ₹2 हजार 700 रुपए प्रति क्विंटल एवं धान के मूल्य को ₹3 हजार 100 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि उन्होंने किसानों की फसलों के दाम बढ़ाने को लेकर यह शुरुआत की है। अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो वह उग्र आंदोलन भी करेंगे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय किसान न्याय यात्रा प्रभारी राजकुमारी रघुवंशी सहित जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल थे।