BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 4:49 pm
KHABAR : श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति का शताब्दी सम्मान समारोह, शनिवार से शुरू होंगे आयोजन, 22 को होगा मुख्य आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के शताब्दी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन 21 सितंबर, शनिवार को दोपहर 3 बजे शुभारंभ के साथ पहले सत्र में कुलपति रेणु जैन के मुख्य आतिथ्य में “अनुभवों का अक्षय भंडार रू मालती जोशी का कथा संसार” विषय पर दिल्ली से डॉ. सच्चिदानंद जोशी, देवास से प्रकाशकांत, इंदौर से डॉ.गरिमा दुबे एवं सूर्यकांत नागर अपने विचार व्यक्त करेंगे।


इसी दिन दूसरे सत्र में शाम 5 बजे से “21वीं शताब्दी में हिन्दी साहित्य के बदलते प्रतिमान” विषय पर वरिष्ठ साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में राकेश शर्मा, डॉ. रुपाली सारये विचार व्यक्त करेंगी। प्रचार मंत्री हरेराम वाजपेयी ने बताया कि अध्यक्षता सत्यनारायण सत्तन करेंगे। समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर ने सभी साहित्यप्रेमियों को कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया। सम्मान समारोह 22 सितंबर को शाम 5 बजे होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE