शहडोल। जैतपुर एसडीएम ने सरकारिता विभाग के दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने जनपद पंचायत बुढार के विपणन वर्ष 2024-25 में विक्रय के लिए बनाए गए पंजीयन केंद्र चन्नौडी, केशवाही, गिरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, जिससे किसान सीधे शासकीय खरीदी केन्द्रों में अपना अनाज उचित मूल्य में विक्रय कर सकें।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य में धान, ज्वार और बाजरा उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय के लिए इच्छुक किसान निर्धारित समयावधि में अपना किसान पंजीयन केन्द्रों के माध्यम से करा सकते हैं।
पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों और विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र और एमपी किसान एप पर पंजीयन करा सकते हैं।