BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 4:58 pm
KHABAR : 108 एम्बुलेंस व्यवस्था होगी दुरुस्त, कलेक्टर ने कहा-शासकीय एंबुलेंस का प्राइवेट हॉस्पिटल ना उठाए फायदा, दो माह की मांगी रिपोर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। दो दिन पहले सिहोरा में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए शासकीय अस्पताल रेफर किया गया था, पर 108 के ड्राइवर और टेक्नीशियन घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवा दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने दो ड्राइवर, एक टेक्नीशियन को सेवा से बर्खास्त कर दिया जबकि जोनल मैनेजर और एक अन्य को शोकाज नोटिस जारी किया गया। शासकीय एम्बुलेंस का हुआ गलत उपयोग को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और शुक्रवार को जिले भर के एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए 108 एम्बुलेंस व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में एम्बुलेंस संचालन व्यवस्था को ठोस करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें अपर कलेक्टर मिशा सिंह, सभी एसडीएम, सीएमएचओ डॉ.संजय मिश्रा और स्टेट कोऑर्डिनेटर 108 एंबुलेंस नितिन बाजपेई सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि जिस अस्पताल के लिए 108 एंबुलेंस से मरीज को रेफर किया जाता है, उसी अस्पताल में ही मरीज को लेकर जाया जाए। इस दौरान यदि एम्बुलेंस चालक किसी अन्य हॉस्पिटल में मरीज को ले जाता है, तो तत्काल इसकी शिकायत भी करें। कलेक्टर ने कहा सामान्य तौर पर मरीज को शासकीय अस्पताल में ही इलाज के लिए रेफर किया जाता है, पर कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि एंबुलेंस चालक द्वारा निर्धारित अस्पताल में मरीज को न पहुंच कर प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा जा रहा है, जिसमें कमीशनखोरी की संभावना दिखाई देती है ।


कलेक्टर ने स्टेट कोऑर्डिनेटर 108 एम्बुलेंस से कहा है कि विगत 01 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले में 108 एंबुलेंस द्वारा कहां-कहां से किस-किस मरीज को किस-किस अस्पताल में पहुंचाया गया, इसकी पूरी जानकारी दें, ताकि इसका अध्ययन कर संबंधित पर ठोस कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जिले के कुछ निजी अस्पतालों से 45 दिनों की इनडोर पेशेंट की रिपोर्ट भी मांगे हैं। कलेक्टर ने कहा कि एंबुलेंस सेवा एक महत्वपूर्ण सेवा है उसमें किसी प्रकार की दाग नहीं लगना चाहिए। शासकीय एंबुलेंस सेवा का फायदा उठाकर कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल अपनी रोटी सेंक रहें है। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सुनिश्चितता में मरीज के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE