मंदसौर। शिवशंकर शर्मा शा. पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में विविध साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश एवं सचिव सिद्धार्थ तिवारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर द्वारा विद्यार्थियों को विधि संबंधी जानकारी एवं पास्को एक्ट के बारे जानकारी दी। शिविर के दौरान कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।