मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने गुर्जर बर्डिया में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोषण माह के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। इसके साथ ही बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा कि, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं मृतक मतदाताओं को नाम हटाने के कार्य तुरंत करें। आंगनबाड़ी केंद्र पर चलने वाली गतिविधियों को बहुत अच्छे से करें। इसके साथ ही बच्चों को पौष्टिक आहार एवं सामग्री शत प्रतिशत वितरण हो।इस बात का विशेष ध्यान रखें।