BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 6:17 pm
KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने सीएम राइज स्कूल गुर्जर बर्डिया में रोपे पौधे, हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 35 प्रजाति के 2100 फलदार पौधों का किया गया रोपण, उपस्थितों को दिलाया सुरक्षा का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने सीएम राइज स्कूल गुर्जर बर्डिया बड़ी में पौधारोपण किया। पौधारोपण सार्थक संस्था के माध्यम से किया गया। स्कूल परिसर में 35 प्रजाति के 2100 फलदार पौधे लगाए गए। इसमें भी मुख्य रूप से विलुप्त प्रजाति के पौधे लगाए गए। जिससे स्कूल के बच्चे विलुप्त प्रजाति के पौधे को देखें तथा पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित हो। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी संजय राय खेरे, सार्थक संस्थापक डॉ उर्मिला तोमर, स्कूल प्राचार्य, विद्यार्थी मौजूद थे।

इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि सीएम राइज स्कूल बहुत अच्छा स्कूल है। स्कूल से ही बच्चों को छोटी-छोटी बातें सीखने को मिलती है, जो की बहुत महत्वपूर्ण होती है। बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, पौधे भी उसी तरह बड़े होते जाते हैं। इसलिए सभी बच्चों को पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल करना चाहिए। जैसे बच्चे बड़े होते हैं, ऐसे धीरे-धीरे बच्चों के साथ लगाए पौधे भी बड़े हो जाते है। सभी बच्चे पेड़ लगाने के साथ पेड़ को अपना नाम भी दे, उसको हमेशा पानी पिलाएं। उसकी देखभाल करें। मुख्य रूप से स्कूल में फलदार पौधे अधिक मात्रा में लगाए गए हैं, क्योंकि फलों का जीवन में बहुत महत्‍व होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में मेहनत करें, मेहनत का फल जरुर मिलता है, जो आप पढ़ाई कर रहे हैं, वह जीवन में बहुत काम आती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE