भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में खराब सड़क को लेकर कांग्रेस का एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। शहर की उखड़ी पड़ी सड़कों ओर उसमे हो रहें बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर सुभाष नगर अंडर ब्रिज के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों से गुजर रहे वाहन चालकों को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष नगर अंडर ब्रिज रोड सें निकालने वाले सड़क विरो का फूलों की माला पहनाकर गुलाब की कली देकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भोपाल शहर की उखड़ी पड़ी सड़को सें व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने पर मजबूर है, लेकिन शासन-प्रशासन अपनी आंखें मूंदे बैठा हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।