विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में सभी शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता संबंधी कार्यो का प्राथमिकता से सम्पादन किया जा रहा है गौरतलब हो कि गांधी जयंती दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अवधि में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में एक साथ स्वच्छता संबंधी कार्य किए जा रहे है। इसी कडी के तहत आज कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ स्टाफ के द्वारा स्वंय ही कार्यालयीन साफ सफाई के कार्यो को मूर्तरूप दिया गया।