मंदसौर। अपर कलेक्टर मंदसौर द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की उपाध्यक्ष अंजना पंवार 23 सितंबर को मंदसौर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष मंदसौर में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक लेगें। उसके पश्चात 2 बजे मंदसौर से प्रस्थान कर भोपाल जाएंगे।