BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 6:51 pm
KHABAR : पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रशिक्षण भत्ता, यात्रा भत्ता और ऋण की राशि एक क्लिक से की प्रदान, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर महाराष्ट्र के वर्धा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सीधा प्रसारण एनआईसी द्वारा किया गया। एनआईसी के डीआईओ एमएल अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के लाइव उद्बोधन देखने व सुनने के प्रबंध एनआईसी विदिशा द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुनिश्चित किए गए थे।
विदिशा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विनायक गार्डन विदिशा में मोजाइक स्किल सेंटर पर किया गया था।
प्रधानमंत्री जी द्वारा इलेक्ट्रानिक माध्यम से विश्वकर्माओं के खातों में प्रशिक्षण भत्ता, यात्रा भत्ता एवं लोन की राशि एक क्लिक के द्वारा प्रदान की गई कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं द्वारा अपने अनुभव सांझा किए गए। आभार संस्था के संचालक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त आईटीआई, प्रायवेट आइटीआई, एनएसडीसी के स्टेक होल्डर समेत विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लीड बैंक मेनेजर आरसेटी एसबीआई के प्रभारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आरडीएसडी के नोडल अधिकारी एवं जिला कौशल समिति के सचित की द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

प्रमाण पत्र वितरित तथा प्रदर्शनी का आयोजन-
जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभांवित हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदाय किए गए हैं। इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। उक्त प्रदर्शनी का अतिथियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों तथा हितग्राहियों सहित आम नागरिकों ने अवलोकन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE