BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2024, 7:05 pm
BIG NEWS : किसान आंदोलन में ड्यूटीरत होमगार्ड जवान की हुई मृत्यु, सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त कर आर्थिक सहायता प्रदान की, पढ़े खबर  

Share On:-

उज्जैन। जिला होमगार्ड इकाई उज्जैन में पदस्थ सैनिक 138 धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, जिनकी वर्तमान तैनाती किर्ती मंदिर उज्जैन में थी। उक्त जवान की ड्यूटी जिला उज्जैन में किसान आंदोलन के चलते यातायात व्यवस्था हेतु आगर रोड पर गाडी अड्डा चौराहे पर पुलिस लाईन उज्जैन से लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान उक्त जवान द्वारा सतर्कता से चिलचिलाती धूप में ड्यूटी सम्पादित करने के दौरान, घबराहट होने से बेहोश हो गये, जिन्हे वहां उपस्थित अन्य साथी जवानों के द्वारा पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की गई। परंतु सैनिक-138 धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी के होश में ना आने पर उन्हे पुष्पामिशन अस्पताल में ले जाया गया। कुछ देर ईलाज के पश्चात सैनिक-138 धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

होमगार्ड तथा एसडीईआरएफ डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट संतोष कुमार जाट द्वारा इस आकस्मिक हृदयविदारद घटना पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि सैनिक-138 धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, अत्यंत ही कर्तव्य निष्ठ एवं अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदार सैनिक थे। उक्त आकस्मिक घटना से सम्पूर्ण होमगार्ड परिवार अत्यंत दुखी और शोकाकुल है। जाट ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  जवान के परिवार को विभाग के तरफ से जो भी संभव हो आर्थिक सहायता भी प्रदान की जावेगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस आकस्मिक घटना पर शोक व्यक्त कर दुखी परिवार के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्ति करते हुये कहा कि हम मृतक सैनिक के परिवार के साथ हैं, सैनिक विषम परिस्थिति में अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान शांत हुये हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक सैनिक के परिवार के लिये 05 लाख रूपये राहत राशि प्रदान किये जाने की घोषणा भी की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE